Get App

NEET UG 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनटीए ने छात्रों को दिए दो विकल्प, परीक्षार्थी अब बिना बैंक डीटेल के डाउनलोड करें हॉल टिकट

NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अब परीक्षार्थियों को बैंक डीटेल देना जरूरी नहीं होगा। एनटीए ने 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले यह बड़ी राहत छात्रों को दी है। इससे पहले कई छात्रों ने एनटीए के इस कदम पर कड़ी नराजगी जाहिर की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2026 पर 10:17 AM
NEET UG 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनटीए ने छात्रों को दिए दो विकल्प, परीक्षार्थी अब बिना बैंक डीटेल के डाउनलोड करें हॉल टिकट
एनटीए ने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए 2 नए विकल्प दिए हैं।

NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी 2026 रीएग्जाम 21 जून रविवार को देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लेकिन कई उम्मीदवार बैंक अकाउंट डिटेल्स कन्फर्म नहीं हो पाने की वजह से नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। अब एनटीए ने इस नियम में ढील देने की घोषणा की है। इस संबंध में एनटीए ने नया पब्लिक नोटिस जारी किया है, जिसमें परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। अब जो परीक्षार्थी बैंक डीटेल दे सकते हैं, वे भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अन्य परीक्षार्थी बिना बैंक डीटेल के भी नीट यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने कहा कि नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए परीक्षार्थी जितनी जल्दी हो सके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 21 जून 2026 को होगी। नीट यूजी एडमिट कार्ड 14 जून को लाइव कर दिए गए थे। अब तक करीब 16 लाख उम्मीदवार इसे डाउनलोड भी कर चुके हैं। लेकिन कई उम्मीदवारों को बैंक डिटेल्स अपडेट करने में दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण उनका एडमिट कार्ड अटका हुआ था। इसी परेशानी को देखते हुए अब एनटीए ने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए 2 नए विकल्प दिए हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दो विकल्प

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नोटिफिकेशन के अनुसार, कई कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि वे किन्हीं वजहों से अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी नहीं भर पा रहे हैं, जिससे उन्हें नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है। एनटीए ने अब इस पर एक्शन लेते हुए व्यवस्था दी है कि परीक्षा की फीस रिफंड प्रक्रिया के लिए बैंक डिटेल्स जरूरी हैं, लेकिन इसके चक्कर में किसी का एडमिट कार्ड नहीं रोका जाएगा। नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन करते ही स्क्रीन पर 2 विकल्प मिलेंगे :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें