UGC NET Admit card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षाएं 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून, 2026 को होने वाली आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एडमिट कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और दूसरे लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड पर चेक करें ये जानकारी
परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने नाम, फोटो, एग्जाम की तारीख, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी को ध्यान से चेक कर लें। इसमें कोई भी गलती मिलने पर तुरंत संबंधित स्रोत पर जानकारी दें।
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कैंडिडेट अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
22 से 30 जून के बीच सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून, 2026 तक देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा रोजाना दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। दोनों पेपरों के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 40% तथा आरक्षित वर्ग के लिए 35% है।
साल में दो बार होती है यूजीसी नेट परीक्षा
देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ),
असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो
बार किया जाता है। यूजीसी नेट परीक्षा में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होते हैं। पेपर 1 में उम्मीदवारों से
सामान्य योग्यता और शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर 2 में उम्मीदवारों से उनके
द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।