NEET UG 2026 Answer Key: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम दे चुके परीक्षार्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट से पहले एनटीए ने नीट री-एग्जाम की अस्थायी आंसर की जारी की थी। आंसर पर आपत्ति उठाने के लिए खुला पोर्टल अब बंद हो चुका है। नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के परीक्षार्थियों को इस खबर से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी कि इस पेपर में फिजिक्स के एक सवाल को ड्रॉप करने यानी हटाने का फैसला किया गया है। इसके एवज में सभी परीक्षार्थियों को 4 अंक दिए जाएंगे।
वहीं, फिजिक्स के ही एक और सवाल ने छात्रों को डबल फायदा कराया है। इस सवाल के दो विकल्पों को विशेषज्ञों ने सही माना है। इसलिए ये प्रश्न के दो में से कोई भी विकल्प चुनने वाले सभी परीक्षार्थियों को 4 नंबर मिलेंगे। इस बीच, नीट यूजी री-एग्जाम जैसे बड़े स्तर के पेपर में भी सवाल गलत होने को लेकर अब विशेषज्ञों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
फिजिक्स के सवाल से बदला नंबरों का गणित
21 जून को हुई नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की में आने के बाद परीक्षार्थियों के नंबरों का गणित बदल गया है। इस परीक्षा में फिजिक्स विषय में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स और वर्नियर कैलिपर्स से जुड़े सवालों पर आपत्ति थी। एनटीए ने रिव्यू के बाद फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप कर दिया है। नियम के मुताबिक, ड्रॉप किए गए सवाल के पूरे 4 बोनस अंक परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों को दिए जाएंगे। चाहे उसने वो प्रश्न किया या नहीं।
दूसरे सवाल से भी छात्रों को 4 अंकों की राहत
फाइनल आंसर की में बढ़ेगा बोनस अंकों का आंकड़ा
अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि सिर्फ फिजिक्स ही नहीं, बल्कि केमिस्ट्री, बायोलॉजी और जूलॉजी में भी कुछ सवालों के जवाब गलत हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फाइनल आंसर-की आने तक बोनस नंबरों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
री-एग्जाम के पेपर पर उठे सवाल
एक तरफ जहां अभ्यर्थी बोनस नंबर पाकर खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ एजुकेशन एक्सपर्ट्स एनटीए के सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। नीट यूजी पेपर सेट करने की प्रक्रिया में कमियों को लेकर अब बहस छिड़ गई है कि आखिर पहली ही बार में सटीक और त्रुटिहीन क्वेश्चन पेपर क्यों नहीं तैयार हो पाता। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रश्नपत्र तैयार करने में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई?