Get App

NEET UG 2026 Dress Code: कल ये गलतियां करवा सकती हैं बड़ा नुकसान, जानें नीट यूजी परीक्षा का ड्रेस कोड और ओएमआर शीट के जरूरी नियम

NEET UG 2026 Dress Code: देश के विभिन्न केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा कल आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा में परेशानियों से बचाने के लिए एनटीए ने ड्रेस कोड सहित ओएमआर शीट भरने के लिए गाइडलाइन जारी की है। आइए जानें परीक्षार्थियों को कल कैसे कपड़े पहन कर जाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2026 पर 11:43 AM
NEET UG 2026 Dress Code: कल ये गलतियां करवा सकती हैं बड़ा नुकसान, जानें नीट यूजी परीक्षा का ड्रेस कोड और ओएमआर शीट के जरूरी नियम
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एनटीए ने स्पष्ट निर्देश हैं।

NEET UG 2026 NTA Advisory: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल शिक्षा में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करने जा रहा है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। इसके लिए लाखों छात्रों ने पंजीकरण कराया है ओर कल बड़ी संख्या में छात्र ये परीक्षा देंगे। ये परीक्षा एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए है, इसलिए इसमें अधिकांश 12वीं पास छात्र शामिल होंगे।

परीक्षा के दौरान या उससे पहले छात्रों की सघन तलाशी ली जाएगी। इसलिए एनटीए ने ड्रेस कोड से लेकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और ओएमआर शीट भरने संबंध हर अहम पहलू पर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन परीक्षा में शामिल होने वाले सभी वर्ग और श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए स्पष्ट निर्देश हैं, जो उन्हें परीक्षा में डिस्क्वालिफिकेशन और अन्य दिक्कतों से बचाएंगे। सभी को रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है। आइए जानें इनके बारे में

रिपोर्टिंग टाइम : इस समय तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं

नीट यूजी 2026 परीक्षा 03 मई को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश दिन में 11 बजे से शुरू हो जाएगा। दोपहर 1.30 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को 1.45 बजे टेस्ट बुकलेट दे दी जाएगी। परीक्षार्थी अपने साथ पीने के पानी की पारदर्शी बोतल रख सकते हैं।

ड्रेस कोड : नीट यूजी परीक्षा में क्या पहनकर जाएं और क्या नहीं?

इस बार नीट यूजी परीक्षा में ड्रेस कोड को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इस परीक्षा के लिए ड्रेस कोड संबंधी सभी निर्देश यहां देखें :

लड़कों के लिए :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें