NEET UG 2026 Latest Update: राजस्थान एसओजी की जांच में हुआ खुलासा परीक्षा में ‘गेस पेपर’ से हूबहू आए 120 सवाल, एनटीए ने रद्द की 03 मई की परीक्षा

NEET UG 2026 Latest Update: एनटीए ने 03 मई को हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। यह फैसल राजस्थान पुलिस के एसओजी की ओर की गई जांच के बाद हुए खुलासों को देखते हुए किया गया है। आइए जानें इसके बारे में एनटीए ने अपने आधिकारिक नोटिस में क्या कहा है

अपडेटेड May 12, 2026 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आज सूचना जारी कर जानकारी दी है।

NEET UG 2026 Latest Update: नीट यूजी 2026 परीक्षा दे चुके छात्रों को इस खबर से धक्का लग सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। इसके बारे में एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आज सूचना जारी कर जानकारी दी है। नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने कई खुलासे किए हैं। हालांकि अभी नीट यूजी पेपर लीक की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन अब तक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए एनटीए ने परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला किया है।

राजस्थान पुलिस के एसओजी ने बताया कि नीट परीक्षा से तकरीबन एक महीने से 15 दिन पहले परीक्षार्थियों के बीच सैंपल पेपर काफी चर्चा में रहा था। 150 पेज के इस गेस पेपर में लगभग 410 सवाल थे। इन 410 सवालों में से 120 सवाल नीट परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू पूछे गए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नीट यूजी के 720 नंबर में से 600 नंबर के सवाल कुछ छात्रों तक परीक्षा से दो दिन पहले ही पहुंच गए थे।

राजस्थान पुलिस के एसओजी के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल (ADG) विशाल बंसल कहा, 'एक 'गेस पेपर' है जिसमें लगभग 410 सवाल हैं। इन 410 सवालों में से, यह आरोप है कि लगभग 120 सवाल असल में परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में आए थे। बताया जा रहा है कि यह गेस पेपर परीक्षा से काफी पहले ही छात्रों के बीच सर्कुलेट हो रहा था। यह परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले ही छात्रों तक पहुंचना शुरू हो गया था। इसलिए, हमारी जांच अभी इस बात पर फोकस है कि क्या इस गेस पेपर के आधार पर कोई चीटिंग या कोई क्रिमिनल एक्टिविटी हुई है। हम इस मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और अभी जांच प्रक्रिया में लगे हुए हैं।'


इस बीच, एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने की जानकारी दी है। एनटीए ने इससे पहले पेपल लीक मामले के तूल पकड़ने के बाद भी 10 मई 2026 को अपने एक्स हैंडल पर नोटिस जारी कर परीक्षार्थियों और अभिभावकों को पूरी स्थिति से अवगत कराया था। एनटीए ने अपने ताजा नोटिस में कहा है, ‘10 मई 2026 की अपनी प्रेस रिलीज़ को जारी रखते हुए, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कैंडिडेट्स, पेरेंट्स और आम लोगों को NEET (UG) 2026 के बारे में लिए गए इन फैसलों के बारे में बताना चाहती है। NTA ने 8 मई 2026 को, उस समय विचाराधीन मामलों को इंडिपेंडेंट वेरिफिकेशन और जरूरी एक्शन के लिए सेंट्रल एजेंसियों को भेजा था, जो उसे सौंपी गई नेशनल परीक्षाओं के फेयर, सिक्योर और भरोसेमंद कंडक्ट के लिए उसके पक्के कमिटमेंट के मुताबिक था।’

एनटीए ने आगे कहा, ‘भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को कैंसिल करने और परीक्षा को उन तारीखों पर दोबारा कराने का फैसला किया है जिनकी जानकारी अलग से दी जाएगी।’ साथ ही, एनटीए ने अपने इस नोटिस में पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की भी जानकारी दी है। एजेंसी ने कहा, ‘भारत सरकार ने आरोपों की पूरी जांच के लिए इस मामले को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन को भेजने का फैसला किया है।’

NEET-UG 2026 परीक्षा हुई रद्द, 'पेपर लीक' की अब CBI करेगी जांच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।