NEET UG 2026 Re-Exam Result: जल्द खत्म होगा नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार, नतीजों को अंतिम रूप देने में जुटी एनटीए

NEET UG 2026 Re-Exam Result: एनटीए बहुत जल्द नीट यूजी परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर सकता है। एजेंसी जल्द से जल्द परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी करने की तैयारियों में लगी हुई है। आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 11:29 AM
नीट यूजी 2026 री-रीएग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया गया था।

NEET UG 2026 Re-Exam Result: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम दे चुके उम्मीदवारों को अब जल्द से जल्द अपने परिणाम जारी होने का इंतजार है। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और इस पर परीक्षार्थियों से आपत्तियां मांगी थीं। आपत्ति विंडो बंद हो चुकी है और अब उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी (आंसर की) जारी होने की राह देख रहे हैं। एनटीए के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह के मुताबिक, मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे जल्द से जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।

नीट यूजी 2026 पुन: परीक्षा के नतीजों के आधार पर देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। नीट यूजी 2026 री-रीएग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया गया था। अब एजेंसी नतीजों को अंतिम रूप देने में जुटी है। एनटीए ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे जुलाई 2026 में घोषित किए जा सकते हैं। आमतौर पर, नीट यूजी के रिजल्ट परीक्षा के लगभग 30-40 दिन बाद घोषित किए जाते हैं। लेकिन, नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले की वजह से हुई देरी के कारण, एनटीए इसे जल्दी जारी करने पर काम कर रही है।

नीट यूजी रिजल्ट कैसे चेक करें?

नीट री-एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे ‘NEET UG 2026 – Re-Exam Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन एंटर करके सबमिट करें।
  • नीट यूजी रिजल्ट और रैंक कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे अच्छी तरह से चेक कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रिजल्ट पेज का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।


रिजल्ट के बाद शुरू होगी मेडिकल कोर्स में दाखिले की काउंसलिंग

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम रिजल्ट घोषित होने के बाद, देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के द्वारा किया जाता है। एमसीसी द्वारा ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में 15% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीट, सभी AIIMS, JIPMER और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं। वहीं, राज्य स्तर पर स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के जरिए होता है। राज्य कोटा में 85% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटें और सभी प्राइवेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें शामिल होती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज और एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें।

UP TET Admit Card 2026 Out: 2 से 4 जुलाई के बीच होनी है परीक्षा, आज जारी हुआ यूपीटीईटी एडमिट कार्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।