Get App

NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को री-एग्जाम में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय और रफ काम के लिए ज्यादा जगह, एनटीए ने जारी किए नए निर्देश

NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को नीट यूजी री-एग्जाम देने जा रहे परीक्षार्थियों को एनटीए ने कई राहत देने का फैसला किया है। इस परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा और रफ काम के लिए ज्यादा जगह भी मिलेगी। एनटीए ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर निर्देश जारी किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 2:44 PM
NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को री-एग्जाम में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय और रफ काम के लिए ज्यादा जगह, एनटीए ने जारी किए नए निर्देश
एनटीए ने इस साल नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए कुछ जरूरी बदलाव किए हैं।

NEET UG 2026 Re-Exam: राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को नीट यूजी री-एग्जाम 2026 देने जा रहे छात्रों के लिए कई रियायतों की घोषणा की है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक (UG) 2026 पुन: परीक्षा (Re-Exam) नए और बदले हुए नियमों के साथ होगी। एनटीए के नए फैसले से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इससे राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर नीट यूजी री-एग्जाम 2026 में परीक्षार्थियों को मिलने वाले सहूलित की जानकारी दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं।

एनटीए ने इस साल नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को पारदर्शी और तनावमुक्त बनाने के लिए कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा की कुल अवधि को बढ़ाकर 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) कर दिया है। इतना ही नहीं, फिजिक्स और केमिस्ट्री के लंबे-चौड़े कैलकुलेशन के लिए प्रश्नपत्र बुकलेट में रफ वर्क की जगह भी बढ़ा दी गई है। अक्सर नीट यूजी उम्मीदवार शिकायत करते थे कि परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर (निरीक्षक) द्वारा अटेंडेंस शीट पर दस्तखत करवाने, बायोमेट्रिक जांच करने या अन्य कागजी कार्रवाई में उनका कीमती समय बर्बाद होता है। इसी परेशानी और अभ्यर्थियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए एनटीए ने छात्रों को अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।

2 से 5.15 बजे तक होगी परीक्षा

21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा अब पुराने ढर्रे पर नहीं होगी। बदले नियमों से परीक्षा हॉल में समय की कमी या प्रशासनिक फॉर्मेलिटी के चक्कर में पैनिक करने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा। एनटीए के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों को पेपर हल करने और सभी फॉर्मेलिटी को पूरा करने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। यानी उन्हें कुल 195 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा अपने तय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगी, लेकिन शाम 5 बजेहोने के बजाय शाम 5:15 बजे खत्म होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें