NEET UG 2026 Re-Exam Today: नीट यूजी के रण में आज फिर उतरेंगे 22.79 लाख छात्र, एनटीए ने जारी की एडवाइजरी परीक्षा केंद्र क्या लाएं और क्या नहीं

NEET UG 2026 Re-Exam Today: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आज देश और दुनिया के कई शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। 22.79 छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। एनटीए ने अपने एक्स हैंडल पर परीक्षार्थियों को बताया है कि आज परीक्षा केंद्र क्या लाएं और क्या नहीं

अपडेटेड Jun 21, 2026 पर 8:00 AM
नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आज भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित होने जा रहा है।

NEET UG 2026 Re-Exam Today: आज रविवार, 21 जून का दिन डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले देश के तकरीबन 22.79 लाख परीक्षार्थियों के लिए बेहद अहम है। एक बार परीक्षा देने और पेपर लीक का दंश झेलने के बाद यह परीक्षार्थी और उनके अभिभावक आज एक बार फिर नीट यूजी 2026 के रण में विजय की कमना से उतरेंगे। यह परीक्षा इन सभी के अलावा देश सुरक्षा तंत्र और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की साख के लिए भी बेहद अहम है।

एनटीए आज 21 जून को होने वाले नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षा से एक दिन पहले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेयर की गई एडवाइजरी में, एनटीए ने कैंडिडेट्स से परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, एक वैलिड फोटो आइडेंटिटी कार्ड और दो पासपोर्ट-साइज फोटो ले जाने को कहा। साथ ही, परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा के दिन के लिए दिए गए सभी इंस्ट्रक्शंस को सख्ती से फॉलो करने की भी सलाह दी।

भारत के 551 शहरों में आज फिर परीक्षा देंगे छात्र


नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आज भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगे। कम्पेनसेटरी समय के योग्य PwD/PwBD उम्मीदवारों शाम 6:20 बजे तक परीक्षा लिखने की इजाजत होगी। 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इस परीक्षा को सफल बनाने के लिए लगाया गया है।

एनटीए को सौंपे जा चुके हैं परीक्षा केंद्र

सभी परीक्षा केंद्र एनटीए को सौंपे जा चुके हैं। परीक्षा के दिन इन परीक्षा केंद्रों पर तीन-लेवल की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगा। इसमें CCTV सर्विलांस, आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, GPS-इनेबल्ड एग्जामिनेशन मटीरियल का ट्रांसपोर्टेशन और 2 लाख से अधिक लोगों की तैनाती शामिल है। एनटीए अधिकारियों के मुताबिक, पैरामिलिट्री फोर्स प्रश्न पत्रों और आंसर बुकलेट की कस्टडी और सिक्योरिटी के लिए जिम्मेदार होंगे, जबकि 5,000 से ज्यादा सेंटर पर सीसीटीवी सर्विलांस के जरिए नजर रखी जाएगी। एनटीए को सीसीटीवी फीड्स रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए मिलते रहेंगे। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखने और परीक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए एक हाई-लेवल मॉनिटरिंग सेंटर बनाया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के बीच तालमेल से होगी परीक्षा

नीट यूजी 2026 री-एग्जामिनेशन के आयोजन में कई एजेंसियों और प्रशासन के स्तर के बीच करीबी तालमेल किया गया है, जिसमें शामिल हैं:

  • शहर-लेवल के ऑपरेशन्स की देखरेख करने वाले 674 सिटी कोऑर्डिनेटर
  • एग्जामिनेशन सेंटर्स पर स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,669 ऑब्जर्वर तैनात
  • हर एग्जामिनेशन सेंटर पर सेंटर सुपरिटेंडेंट और इनविजिलेटर
  • जिला प्रशासन, पुलिस फोर्स, और एस्कॉर्ट टीमें, खासकर कॉन्फिडेंशियल मटीरियल के सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन के लिए

IAF AFCAT 2026: वायुसेना ने बढ़ाई एफकैट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।