NEET UG 2026 Refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पुष्टि की है कि नीट यूजी 2026 परीक्षार्थियों के लिए रिफंड पोर्टल 21 मई को एक्टिवेट किया जाएगा। जिन छात्रों ने 3 मई को रद्द हुई परीक्षा के लिए पेमेंट किया था, वे अब अपनी बैंक डिटेल्स जमा करने की तैयारी कर सकते हैं। पेपर लीक विवाद के कारण 3 मई को हुए पहले के एग्जाम के कैंसिल होने के बाद, नीट यूजी 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून, 2026 को होना है।
