NEET UG 2026 Refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई, 2026 को हुई नीट यूजी 2026 में शामिल परीक्षार्थियों को एक बार फिर राहत देने की घोषणा की है। एजेंसी ने इसमें शामिल छात्रों को परीक्षा फीस का रिफंड पाने के लिए अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स को कन्फर्म, सही या अपडेट करने का एक और मौका दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक प्रोसेस पूरा नहीं किया है, वे अब 14 जुलाई, 2026 (रात 11:50 बजे) तक नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए अपने बैंक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।
एजेंसी ने इस संबंध में 7 जुलाई को एक पब्लिक नोटिस जारी किया था। इसके मुताबिक, करीब 10,28,223 कैंडिडेट्स ने पहले ही अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट कर लिए हैं और उनके लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, "बड़ी संख्या में छात्रों ने अभी तक अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट/कन्फर्म नहीं किए हैं।" यह पक्का करने के लिए कि हर योग्य कैंडिडेट को रिफंड मिल जाए, एजेंसी ने बैंक अकाउंट कन्फर्मेशन और अपडेशन फैसिलिटी को फिर से खोलने का फैसला किया है। नोटिस में आगे कहा गया है कि कैंडिडेट 14 जुलाई, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक यह प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि "एनटीए बिना किसी देरी के रिफंड प्रोसेस पूरा कर सके।"
रिफंड के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स कैसे अपडेट करें?
इन स्टेप्स को फॉलो कर परीक्षार्थी अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट कर सकते हैं :
एनटीए सभी परीक्षार्थियों को हिदायत दी है कि वे 14 जुलाई, 2026, रात 11:50 बजे से पहले सबमिट करें। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स कन्फर्म या अपडेट नहीं की हैं, उन्हें 14 जुलाई, 2026 (रात 11:50 बजे) से पहले यह प्रोसेस पूरा कर लेना चाहिए ताकि उन्हें नीट यूजी 2026 परीक्षा फीस का फंड समय पर मिल जाए।