मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसिलिंग प्रक्रिया में एक बार फिर बदलाव किया है। नीट यूजी राउंड 1 काउंसिलिंग का रिजल्ट आज यानी 9 अगस्त को घोषित होने वाला था। एमसीसी द्वारा अपडेट किए गए टाइमटेबल के अनुसार अब सीट आवंटन का नतीजा 11 अगस्त को घोषित होगा। छात्रों को अपनी पसंद की सीट दर्ज करने और लॉक करने के लिए अपनी एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा।
हालांकि संशोधित कार्यक्रम में सीट आवंटन का परिणाम जारी होने के बाद रिपोर्टिंग की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे पहले दिए गए कार्यक्रम के अनुसार ही रखा गया है। मेरिट सूची में चुने गए उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और 18 अगस्त तक प्रवेश के लिए निर्धारित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद, संस्थान 19 से 20 अगस्त के बीच शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन कर उनकी सीटों की पुष्टि कर सकते हैं।
इसके जरिए एमसीसी ने छात्रों को राहत दी है और सीट लॉकिंग का समय बढ़ा दिया है। इससे उम्मीदवारों सीट संबंधी अपनी प्राथमिकताएं दर्ज करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हालांकि नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तारीख में बदलाव से कई छात्रों का तनाव बढ़ गया है। अब उन्हें सीट आवंटन के लिए दो दिन और इंतजार करना होगा। नीट यूजी का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट एमसीसी की आधिकारि वेबसाइट वेबसाइट mcc.nic.in पर 11 अगस्त 2025 से उपलब्ध होगा।
देश के सरकारी, निजी और अन्य मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1,15,900 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। इसमें 15 प्रतिशत एआईक्यू के अंतर्गत आने वाले 775 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इन संस्थानों में 400 से अधिक सरकारी कॉलेज, 32 निजी कॉलेज, 13 सरकारी (सोसाइटी) कॉलेज, 44 सोसाइटी द्वारा संचालित कॉलेज और 250 से अधिक ट्रस्ट द्वारा संचालित कॉलेज शामिल हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमसीसी ने चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग विंडो को बढ़ाने का फैसला एनआरआई/सीडब्लू उम्मीदवारों के अनुरोध और अदालती मामलों की वजह से लिया है।
राउंड 1 सीट आवंटन का नतीजा कैसे देखें