NEET UG Re-Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून, 2026 को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए नीट यूजी री-एग्जाम 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी री-एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगा। एनटीए के मुताबिक, परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में होगी। परीक्षार्थी ध्यान दें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। सिटी स्लिप पर परीक्षा शहर की जानकारी होती है, जहां उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित होता है। इस एडिमट कार्ड से पहले इसलिए जारी किया जाता है, ताकी परीक्षार्थी परीक्षा के लिए जरूरी व्यवस्था कर सकें। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा।
नीट यूजी 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
परीक्षार्थी अब ऑफिशियल नीट यूजी पोर्टल के जरिए अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप उस शहर के बारे में जानकारी देती है जहां एग्जामिनेशन सेंटर होगा। एनटीए ने कैंडिडेट्स को सिटी अलॉटमेंट डिटेल्स ध्यान से डाउनलोड करने और चेक करने की सलाह दी है। एनटीए ने साफ कहा है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप सिर्फ उम्मीदवार को उनके दिए गए परीक्षा शहर के बारे में बताने के लिए है। यह परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का काम नहीं करता है। नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। कैंडिडेट को एग्जाम वाले दिन हॉल टिकट और एक वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ साथ लाना होगा।
नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
कैंडिडेट को अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द से जल्द डाउनलोड कर लेनी चाहिए और नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड के बारे में अपडेट के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहना चाहिए।