NEET UG Re-Exam 2026: अफवाहों और संदिग्ध गतिविधियों ने निपटेगा एनटीए का नया पोर्टल, 21 जून को री-एग्जाम से पहले एजेंसी का बड़ा कदम

NEET UG Re-Exam 2026: नीट यूजी री-एग्जाम से पहले एनटीए ने पेपर लीक की अफवाहों और संदिग्ध गतिविधियों से निपटने के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है। एनटीए के इस पोर्टल पर संदिग्ध खबरों के बारे में सूचना दी जा सकती है। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 7:40 PM
परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए ने बड़ा कदम उठाते हुए एक पोर्टल लॉन्च किया है।

NEET UG Re-Exam 2026: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम इसी रविवार, 21 जून 2026 को पूरे देश के 551 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 03 मई को हुए नीट यूजी एग्जाम में पेपर लीक का दंश झेल चुकी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस बार हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। इस बीच, 21 जून की परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर एक बार फिर से पेपर लीक की अफवाहें जोर-शोर से फैली हुई हैं।

परीक्षार्थियों को पेपर लीक की अफवाहों से सुरक्षित करने के लिए पहले ही सोशल नेटवर्किंग चैनल टेलिग्राम को बंद कर दिया गया है। अब परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए ने बड़ा कदम उठाते हुए एक पोर्टल लॉन्च किया है। एनटीए ने अफवाहों और संदिग्ध गतिविधियों से निपटने के लिए यह कदम उठाया है। एनटीए के इस पोर्टल पर कैंडिडेट्स और आम लोग संदिग्ध गतिविधियां, पेपर लीक के फर्जी दावे की सूचना दे सकते हैं।

शिकायतकर्ता को देना होगा चैनल का पूरा ब्योरा

एनटीए ने कहा कि शिकायत दर्ज करते समय घटना का पूरा डिटेल, संबंधित प्लेटफॉर्म या चैनल का नाम, घटना की तारीख और समय व उपलब्ध होने पर स्क्रीनशॉट, लिंक या अन्य दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं। इससे एजेंसी को मामले की जाचं करने में मदद मिलेगी।

कौन से मामलों की कर सकते हैं शिकायत?


  • ऐसी वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट या मैसेजिंग एप चैनल जो नीट यूजी 2026 पेपर या आंसर-की उपलब्ध कराने के दावे कर रहे हों।
  • ऐसे व्यक्ति या समूह जो पैसे लेकर पेपर, एग्जाम मैटेरियल या निश्चित रिजल्ट दिलाने के दावे कर रहे हों।
  • एनटीए अधिकारियों, परीक्षा कर्मचारियों या सरकारी प्रतिनिधियों के नाम पर फर्जी पहचान बनाकर धोखाधड़ी करने वाले लोग।
  • अभ्यर्थियों और उनके परिवार को गुमराह करने, डर फैलाने या ठगी करने वाली किसी भी अन्य प्रकार की गतिविधियों की सूचना।

यहां दर्ज करें अपनी शिकायत

अभ्यर्थी, अभिभावक और आम लोग अपनी शिकायत ऑफिशियल पोर्टल https://innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026/ पर कर सकते हैं। इसके अलावा जानकारी एनटीए की वेबसाइटों https://www.nta.ac.in/, https://neet.nta.nic.in/ के माध्यम से भी साझा की जा सकती है।

फैक्ट चेक यूनिट भी करेगी निगरानी

एनटीए ने बताया है कि पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट और लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर नजर रखी जाएगी। दि किसी सरकारी योजना या परीक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारी सामने आती है तो उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर +91 8799711259 या PIB फैक्ट चेक factcheck@pib.gov.in पर भी भेजी जा सकती है।

UP BEd Result 2026 OUT: आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ यूपी बीएड रिजल्ट, चार लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को था इंतजार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।