NEET UG Re-Exam Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक (UG) पुन:परीक्षा (Re-Exam) 21 जून को होने वाले हैं। री-टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट अब ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के अलावा और भी कुछ जानकारियां उपलब्ध करानी होंगे। इनके बिना परीक्षार्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
