NEET UG re-exam: रविवार यानी 21 जून को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम से पहले दिल्ली सरकार ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए कई अहम इंतजाम किए हैं। सरकार ने घोषणा की है कि NEET उम्मीदवार रविवार को DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा, दिल्ली के 97 एग्जाम सेंटर के बाहर अभिभावकों और परिवार के सदस्यों के लिए स्पेशल कूलिंग जोन भी बनाए गए हैं।
