नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को बड़ी राहत देते हुए NEET UG 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। शनिवार, 14 जून को दोपहर 1 बजे जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ, छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस साल NEET UG परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी, ताकि वे अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद से ही वेबसाइट पर उम्मीदवारों का तांता लगा हुआ है।
छात्र अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से neet.nta.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने सोशल मीडिया के जरिए भी इस खबर को साझा किया, जिससे सभी अभ्यर्थियों को तुरंत अपडेट मिल सका। अब सभी की नजर काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी है।
रिजल्ट चेक करने के लिए ये करें
जिन उम्मीदवारों ने 4 मई को आयोजित इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में हिस्सा लिया था, वे अब अपने रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर NEET UG 2025 Result के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और प्रिंटआउट भी निकाल लें।
NEET UG फाइनल आंसर-की ऐसे पाएं
अगर आप फाइनल आंसर-की देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी प्रोसेस बहुत आसान है।
होम पेज पर Final Answer Key का लिंक मिलेगा।
लिंक पर क्लिक करते ही PDF फाइल ओपन होगी।
आप इस PDF को सेव या प्रिंट भी कर सकते हैं।
टॉप 10 में किसने मारी बाजी?
इस साल NEET UG 2025 में देशभर से लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ये 10 नाम टॉप पर रहे —