Get App

NID DAT 2027: आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द शुरू होंगे यूजी-पीजी कोर्स के लिए आवेदन, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन

NID DAT 2027: एनआईडी में डिजाइन एप्टिट्यूड टेस्ट के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है। इसके जरिए छात्र यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। अभी तक संस्थान ने प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तारीख घोषित नहीं की है। आइए जानें इन कोर्स के लिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 7:19 PM
NID DAT 2027: आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द शुरू होंगे यूजी-पीजी कोर्स के लिए आवेदन, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन
एनआईडी सितंबर 2026 के दूसरे हफ्ते में पंजीकरण शुरू कर सकता है।

NID DAT 2027: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइनिंग (NID) में बैचलर और मास्टर डिग्री के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए जरूरी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। एनआईडी जल्द ही डिजाइन एप्टिट्यूड टेस्ट (DAT) 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। एनआईडी डीएटी 2027 के जरिए उम्मीदवार बी.डिजाइन और एम.डिजाइन पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। एनआइडी डीएटी 2027 आवेदन फॉर्म जल्द ही एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर खुलने की उम्मीद है। यूजी या पीजी प्रोग्राम में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

एनआईडी ने अब तक रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित नहीं की है। समझा जा रहा है कि एनआईडी सितंबर 2026 के दूसरे हफ्ते में पंजीकरण शुरू कर सकता है। कैंडिडेट को भुगतान करने से पहले अपने प्रोग्राम और कैटेगरी पर लागू फीस देख लेनी चाहिए। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्रों के पास अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार होने चाहिए। वे admissions.nid.edu पर अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर एनआईडी प्रवेश की पूरी डिटेल्स और शेड्यूल देगा।

एनआईडी डीएटी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?

आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक प्रवेश पोर्टल के जरिए एनआईडी डीएटी 2027 रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं:

  • एनआईडी की ऑफिशियल वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें