Get App

NTA major reforms: एनटीए की परीक्षा टीम से हटाए गए 600 विशेषज्ञ, अब सीआईएसएफ संभालेगी एनटीए ऑफिस की सुरक्षा का जिम्मा

NTA major reforms: परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को देखते हुए एनटीए की परीक्षा टीम से 600 विशेषज्ञों को हटाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही एनटीए ऑफिस की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएससफ संभालेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद एजेंसी ने यह कार्रवाई की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 12:44 PM
NTA major reforms: एनटीए की परीक्षा टीम से हटाए गए 600 विशेषज्ञ, अब सीआईएसएफ संभालेगी एनटीए ऑफिस की सुरक्षा का जिम्मा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एजेंसी की परीक्षा टीम में बड़ा बदलाव का निर्देश दिया।

NTA major reforms: देश में होने वाली प्रमुख परीक्षाओं में सामने आईं गड़बड़ियों पर चौतरफा आरोपों में घिरी एनटीए ने अपने सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एजेंसी की परीक्षा टीम में बड़ा बदलाव का निर्देश दिया। इसके तहत एजेंसी की परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 600 विशेषज्ञों को हटाकर नए एक्सपर्ट्स को शामिल किया गया है। एनटीए पर एक रिव्यू मीटिंग में, जोशी ने अधिकारियों को परीक्षा सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा और ढांचागत व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एनटीए के डायरेक्टर जनरल ने जोशी को एजेंसी द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। इस बदलाव के तहत, स्क्रूटनी को मजबूत करने और गलतियों की आशंका को कम करने के लिए प्रश्नपत्र चेक करने के लिए चार स्तरीय व्यवस्था शुरू की जाएगी। साथ ही, एनटीए कार्यालय को प्राथमिकता के आधार पर नई जगह शिफ्ट किया जाएगा और इसकी सुरक्षा का जिम्मा सीआईएससफ के हवाले होगा।

बता दें, एजेंसी पहले ही 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटा चुकी है। एनटीए के डीजी ने मीटिंग में यह भी बताया कि अगले दो से तीन हफ्तों में एनटीए में 20 से 25 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इस बैठक में एजेंसी के आगे के भर्ती और इंडक्शन प्लान की भी समीक्षा की गई। यह बैठक जोशी की उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, एनटीए निदेशक जनरल और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से हाल के मामलों को देखते हुए परीक्षा एजेंसी द्वारा उठाए जा रहे कदमों का आकलन करने के एक दिन बाद हुई।

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब हाल ही में यूजीसी नेट जून 2026 के तीन विषयों- इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया। जांच में इन विषयों के प्रश्न-पत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी कई गलतियां पाई गई थीं। इससे परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठे। अब शिक्षा मंत्रालय की ओर से परीक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव की जानकारी दी गई है।

मीटिंग के दौरान, शिक्षा मंत्री को एनटीए की पूरी परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी से 50 से ज्यादा स्टाफ मेंबर पहले ही हटा दिए गए हैं। इसके अलावा, एनटीए ने 10 नई प्रोफेशनल लीडरशिप पोजीशन के लिए भी विज्ञापन दिया है। इसमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, चीफ फाइनेंस ऑफिसर, चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, जनरल मैनेजर (टेस्ट सिक्योरिटी), और जनरल मैनेजर (रिसर्च एंड डेवलपमेंट एंड साइकोमेट्रिक्स) शामिल हैं। एजेंसी इन पदों के लिए पेशेवरों को ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया में है।

शिक्षा मंत्री जोशी को सूचित किया गया कि साइबर सिक्योरिटी, साइकोमेट्रिक्स और क्वेश्चन-पेपर डिजाइन जैसे खास एरिया के लिए प्राइवेट सेक्टर से डोमेन स्पेशलिस्ट लाए जा रहे हैं। जोशी ने एनटीए को तय परीक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन पक्का करने का निर्देश दिया। उन्होंने कॉन्फिडेंशियल ऑपरेशंस (CONOPS) आर्किटेक्चर में भी पूरी तरह से बदलाव करने की बात कही, जिसमें अलग कमरे, एयर-गैप्ड सिस्टम और डिवाइस-डिपॉजिट प्रोटोकॉल शामिल हैं, और इसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। एनटीए को सभी परीक्षा प्रोसेस का पूरा ऑडिट करने और सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए एक रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें