AIAPGET Admit Card 2026: आयुर्वेद के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 22 अगस्त को होगी परीक्षा, आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड का पीडीएफ

AIAPGET Admit Card 2026: एआईएपीजीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए ने एआईएपीजीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 11:22 AM
एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्ट में होगा।

AIAPGET Admit Card 2026: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अपडेट है। यह परीक्षा 22 अगस्त 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का योजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करेगा। एआईएपीजीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि एजेंसी ने एआईएपीजीईटी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसे सभी आवेदक छात्रों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होता है। इसमें परीक्षा का शेड्यूल, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट डिटेल्स और परीक्षा सेंटर की डिटेल्स दी जाती हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। एआईएपीजीईटी 2026 दो शिफ्ट में 22 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी होगा। योग्य उम्मीदवार एडमिट कार्ड पीडीडफ डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2026 पर दी गई जानकारी

एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय, स्टूडेंट्स को नीचे दी गई जानकारी क्रॉस चेक करनी होगी

  • कैंडिडेट का नाम
  • रोल नंबर
  • एग्जाम का नाम
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • शिफ्ट की जानकारी
  • कैंडिडेट के लिए निर्देश


एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें

एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • एआईएपीजीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करें और एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • एआईएपीजीईटी 2026 का इंडिविजुअल एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • आगे के रेफरेंस के लिए एडमिट कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड करें।

एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा कार्यक्रम

एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्ट में होगा। शिफ्ट और एग्जाम सब्जेक्ट की डिटेल्स एडमिट कार्ड पर दी गई हैं। नीचे एग्जाम शेड्यूल देखें।

एग्जाम का नाम एग्जाम की तारीख शिफ्ट टाइमिंग सब्जेक्ट

एआईएपीजीईटी 2026 22 अगस्त, 2026 (शनिवार) शिफ्ट-1 सुबह 10:00 बजे दोपहर 12:00 बजे तक आयुर्वेद

शिफ्ट-2 दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी

SLAT 2027 Exam Date: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल ने एसलैट की तारीख घोषित की, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर परीक्षा तक का पूरा शेड्यूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।