SLAT 2027 Exam Date: इंटरमीडिए या 12वीं कक्षा के बाद कानूनी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए 5 साल का लॉ कोर्स काफी अहम माना जाता है। देश में कई लॉ यूनिवर्सिटी ऐसे कोर्स ऑफर करती हैं, जिनमें कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के जरिए प्रवेश होता है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर देश के कई प्रमुख संस्थान और यूनिवर्सिटी लॉ पाठ्यक्रम में प्रवेश देती हैं। इसके अलावा सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के जरिए भी कानून की पढ़ाई का अच्छा विकल्प है।
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है, जो सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (SLAT) के जरिए अपने लॉ कोर्स में प्रवेश देती है। जल्द ही यह संस्थान अंडरग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम में प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए एसलैट 2027 आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रहा है। डीम्ड यूनिवर्सिटी ने आवेदन फॉर्म से लेकर परीक्षा तक का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन विंडो 4 दिसंबर, 2026 तक खुली रहेगी।
सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (SLAT) 2027, 19 दिसंबर और 26 दिसंबर, 2026 को ऑनलाइन मोड में होगा। यह एग्जाम लगभग 68 टेस्ट शहरों में होगा। सिम्बायोसिस लॉ स्कूल्स के लॉ कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को आवेदन और परीक्षा की तारीखों का ध्यान रखना चाहिए।
एसलैट 2027: जरूरी तारीखें
आवेदन करने की आखिरी तारीख : 4 दिसंबर, 2026
एसलैट टेस्ट 1 एडमिट कार्ड : 11 दिसंबर, 2026
एसलैट टेस्ट 2 एडमिट कार्ड : 18 दिसंबर, 2026
एसलैट टेस्ट 1: 19 दिसंबर, 2026
एसलैट टेस्ट 2: 26 दिसंबर, 2026
इस प्रवेश में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45 परसेंट मार्क्स के साथ क्लास 12 पास होना चाहिए। 2027 में क्लास 12 की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। एसलैट में हिस्स लेने के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं है।
एसलैट 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन खुलने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक एसलैट वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें ये करना होगा :
एसलैट एक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के तौर पर होगा जिसमें 60 अंकों के लिए 60 मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे।
प्रश्न पत्र में पांच हिस्से होंगे :
कैंडिडेट्स को हर सही जवाब के लिए एक नंबर मिलेगा, और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।