UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम का रिजल्ट जल्द होगा जारी? इन आसान तरीके से चेक कर पाएंगे नतीजे

UGC NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी करने वाली है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। यह परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 5:08 PM
यह परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी

UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा देने बार से ही उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी करने वाली है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। इससे पहले परीक्षा की आंसर की जारी की जा चुकी है। यह परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। आमतौर पर एग्जाम खत्म होने के 25 से 30 दिनों के भीतर रिज्लट घोषित कर दिया जाता है।

यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित करवाई जाएगी। इस परीक्षा का मकसद सहायक प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना होता है।

कितने घंटे होता है पेपर


यूजीसी नेट 2025 परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दो पेपर होते हैं। ये एग्जाम कुल 3 घंटे का होता हैं। इसमें कुल 150 सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें पेपर 1 में 50 और पेपर 2 में 100 सवाल शामिल होते हैं। हर सवाल के लिए 2 अंक मिलते हैं। इसमें नेगटिव मॉर्किंग नहीं होती है। यूजीसी नेट परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार को दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40% अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। यही न्यूनतम सीमा तय करती है कि कोई उम्मीदवार परीक्षा में पास माना जाएगा या नहीं।

कैसे देखें रिजल्ट

यूजीसी नेट जून 2025 एग्जाम का रिजल्ट देखने के लिए आपको इन आसान से स्टेप को फॉलो करना होगा

स्टेप 1: सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए "यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।

स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर डाउनलोड कर लें।

पिछले साल कब आए थे रिजल्ट

पिछले वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक, यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट आमतौर पर 30 से 40 दिनों के अंदर घोषित किया जाता है। उदाहरण के लिए, जून 2024 की परीक्षा का परिणाम 17 अक्टूबर को और दिसंबर 2024 की परीक्षा का रिजल्ट 22 फरवरी 2025 को आया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी जुलाई के आखिरी हफ्ते तक नतीजे घोषित हो सकते हैं।

NEET PG 2025 Exam: नीट-पीजी एग्जाम में क्यों हो रही पारदर्शिता की मांग? सुप्रीम कोर्ट में 3 अगस्त को होगी सुनवाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।