Odisha School Summer Vacation: ओडिशा के स्कूलों का छुट्टियों का कैलेंडर जारी! चेक करें तारीख

Odisha School Holiday: ओडिशा के स्कूलों का छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने नया अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। ये कैलेंडर राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 2025-26 के सत्र के लिए लागू होगा

अपडेटेड Apr 16, 2025 पर 9:31 PM
Odisha School Holiday: ओडिशा के स्कूलों का छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है।

Odisha School Holiday: ओडिशा के स्कूलों का छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने नया अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। ये कैलेंडर राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 2025-26 के सत्र के लिए लागू होगा। इस कैलेंडर में पढ़ाई के दिनों, छुट्टियों, परीक्षा की तारीखों और स्कूल समय का पूरी जानकारी है।

ओडिशा में कब होगी गर्मी की छुट्टी

गर्मी की छुट्टियां 6 मई से 19 जून 2025 तक रहेंगी। इस दौरान स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। स्कूल समय सामान्य दिनों में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। शनिवार को क्लास केवल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। शिक्षकों की उपस्थिति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अनिवार्य होगी।


कुल कामकाजी दिन 231 होंगे, जबकि पूरे साल में 82 छुट्टियां होंगी, जिनमें से 52 रविवार हैं।

छुट्टियों का कैलेंडर

गर्मी की छुट्टियां: 6 मई से 19 जून 2025

पूजा की छुट्टियां: 29 सितंबर से 7 अक्टूबर 2025

क्रिसमस की छुट्टियां: 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025

हर रविवार छुट्टी (कुल 52 रविवार)

अन्य प्रमुख त्यौहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों में भी अवकाश रहेगा, जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती, दीपावली, होली आदि। और इनकी तारीखें सरकार के निर्देशानुसार अलग से तय होंगी।

कब होंगे एग्जाम

प्रथम सेमेस्टर परीक्षा: जुलाई 2025 के चौथे सप्ताह

Summative-1: सितंबर 2025 के चौथे सप्ताह

Formative-2: जनवरी 2026 के पहले सप्ताह

Summative-2: मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह

रिवीजन हफ्ता: फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह

कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षा: फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह

कक्षा 9 की परीक्षा: मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल अधिकारियों को इस कैलेंडर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने स्कूलों से संपर्क बनाए रखें ताकि किसी भी बदलाव या नई जानकारी से अपडेट रह सकें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।