PM Internship Scheme 2025: इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

PM Internship Scheme 2025: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2025 के फेज 2 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को pminternship.mca.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। यह एक शानदार मौका है, जिसे किसी भी योग्य उम्मीदवार को मिस नहीं करना चाहिए

अपडेटेड Apr 14, 2025 पर 2:24 PM
PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप के लिए तुरंत कर लें अप्लाई।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) 2025 के फेज 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब आखिरी मौका है। आवेदन की तारीख को पहले 31 मार्च 2025 तक रखा गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये की स्टाईपेंड दी जाएगी, जिसमें से 4,500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा और 500 रुपये CSR फंड से दिए जाएंगे। ये योजना युवाओं को सरकारी कार्यों और योजनाओं से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाना होगा। अगर आप भी इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य कर लें।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए पात्रता


प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। पात्रता निम्नलिखित है:

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

योग्यता: केवल वे युवा आवेदन करने के पात्र होंगे जो किसी फुल-टाइम रोजगार या शिक्षा में शामिल नहीं हैं। ऑनलाइन और डिस्टेंस से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी इस कार्यक्रम के लिए योग्य होंगे।

आर्थिक स्थिति: जिन उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है, वे इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते।

सरकारी नौकरी: यदि उम्मीदवार के परिवार में कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।

प्रमुख संस्थान: IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते।

उच्च शिक्षा: जिन उम्मीदवारों ने सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए जैसी उच्च डिग्री प्राप्त की हो, वे इस इंटर्नशिप में आवेदन नहीं कर सकते।

स्किल ट्रेनिंग: सरकारी योजना के तहत स्किल ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले युवा भी पात्र नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 में स्टाईपेंड

इस इंटर्नशिप योजना में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाईपेंड मिलेगा। इसमें से 4,500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाएंगे, जबकि 500 रुपये कंपनियों द्वारा CSR फंड से दिए जाएंगे। इसके अलावा, एकमुश्त 6,000 रुपये भी दिए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:

सबसे पहले mca.gov.in पर जाएं, जो इस योजना का आधिकारिक वेबसाइट है।

होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन फॉर्म को एक बार चेक कर सबमिट करें।

भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

AP Inter Results 2025: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने किया इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकंड ईयर के रिजल्ट का ऐलान, ये है टॉपर्स की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।