PSEB Punjab Board Class 5th Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने सटीक तारीख और समय की जानकारी नहीं दी है। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 13 मार्च तक एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर तक आयोजित की गई थीं। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने अंक देख सकते हैं। अपना परिणाम देखने के लिए उन्हें लॉगिन पोर्टल में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
