GATE एग्जाम क्वालिफाई करने के बाद कहां मिलेगी सरकारी नौकरी, यहां देखें PSU की पूरी लिस्ट

अगर आप पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU) यानी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी करना चाहते हैं, तो इसके लिए GATE पास करना जरूरी है। इसके बाद उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू जैसे स्टेप से गुजरना होता है

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
GATE 2026 का एग्जाम फरवरी में आयोजित किया जाएगा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को बढ़ा दिया है। अब छात्र 28 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर अपना आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 अगस्त से शुरू होने वाली थी। इस एग्जाम के नंबर से पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU) में भी नौकरी भी मिल सकती है। PSU वे कंपनियां होती हैं जिनमें केंद्र या राज्य सरकार की 51% या उससे अधिक हिस्सेदारी रहती है।

इस एग्जाम के अंक न सिर्फ पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स, फेलोशिप और विदेश में पढ़ाई के लिए उपयोग किए जाएंगे, बल्कि पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU) यानी सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों में नौकरी पाने के लिए भी मान्य होंगे।

कैसे होता है सेलेक्शन


अगर आप पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSU) यानी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी करना चाहते हैं, तो इसके लिए GATE पास करना जरूरी है। इसके बाद उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू जैसे स्टेप से गुजरना होता है। रिटेन एग्जाम, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है और फिर चयनित उम्मीदवारों को संबंधित कंपनी से जॉब ऑफर मिलता है।

ये हैं कंपनियों की लिस्ट

GATE 2026 के स्कोर को देश की कई बड़ी और प्रतिष्ठित सरकारी कंपनियां स्वीकार करती है। देखें लिस्ट

  1. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(AAI)
  2. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
  3. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
  4. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
  5. सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम(CRIS)
  6. चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (CVPPL)
  7. दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC)
  8. इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL)
  9. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL)
  10. गेल (इंडिया) लिमिटेड
  11. ग्रिड इंडिया
  12. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)
  13. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDSL)
  14. नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO)
  15. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC)
  16. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI)
  17. नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC)
  18. नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLCIL)
  19. नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO)
  20. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL)
  21. नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC)
  22. ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (OPTCL)
  23. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC)
  24. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID)
  25. पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (POSOCO)
  26. पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL)
  27. राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL)
  28. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)

कब होगा एग्जाम

GATE 2026 का एग्जाम फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण 28 अगस्त से शुरू होगा और बिना लेट फीस आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर है। लेट फीस के साथ उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसका एग्जाम 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को होगी। एग्जाम का आयोजन 2 शिफ्ट में होगा, सुबह की शिफ्ट 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे आयोजित की जाएगी। इसका रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे।

ICSI CS June का रिजल्ट हुआ जारी, स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।