दुनिया के बेस्ट इंस्टीट्यूट्स में शामिल हुआ दिल्ली का ये संस्थान, क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने लगातार 13वें वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद इंपीरियल कॉलेज लंदन दूसरे, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर रहे

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 10:15 PM
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने लगातार 13वें वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है

QS University Ranking 2026: विश्व के एजुकेशनल संस्थानों की रैंकिंग जारी करने वाली संस्था क्यूएस वर्ल्ड ने साल 2026 के लिए अपनी रैंकिंग जारी कर दी है। आईआईटी दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में 27 पायदान की छलांग लगाकर इस बार 123वीं रैंक हासिल की है। बता दें कि साल 2025 में इंजीनियरिंग कॉलेज की रैंकिंग 150वीं थी। इसके साथ ही आईआईटी बॉम्बे 11 पायदान की गिरावट के साथ 129वीं रैंक पर आ गया है। इस गिरावट के बावजूद IIT बॉम्बे वैश्विक स्तर पर भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना हुआ है।

वैश्विक स्तर पर चमके कई आईआईटी

दिल्ली और बॉम्बे के अलावा आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर और आईआईटी खड़गपुर ने भी 2026 क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है। IITs की यह रैंकिंग टेक्निकल एजुकेशन और रिसर्च में भारत की क्षमता को दिखाती है। इन संस्थानों ने विशेष रूप से रिसर्च, जॉब और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मापदंडों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जो देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की वैश्विक मंच पर बढ़ती विश्वसनीयता को दर्शाता है।


क्या है क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग?

वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषण फर्म क्वाकरेली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds - QS) द्वारा हर साल क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की जाती है। इसके तहत कई अहम पैमानों पर दुनिया भर के विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया जाता है। इन पैमानों में एकेडमिक प्रतिष्ठा, फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात, रिसर्च का प्रभाव, अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट विविधता और स्नातक होने के बाद छात्रों को मिलने वाली नौकरियों की क्षमता शामिल हैं। इन्हीं पैमानों के आधार पर संस्थानों को रैंकिंग दी जाती है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने लगातार 13वें वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके बाद इंपीरियल कॉलेज लंदन दूसरे, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चौथे स्थान पर रहे। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने शीर्ष पांच में जगह बनाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।