Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान 10वीं का रिजल्ट SMS और DigiLocker के जरिए कैसे देखें?
राजस्थान कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद SMS और DigiLocker के जरिए भी देख सकते हैं। इस एग्जाम में करीब 10.68 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। आज दोपहर 1 बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है।
SMS के जरिए RBSE क्लास 10th का रिजल्ट कैसे देखें?
स्टेप 1: SMS के जरिए रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल फोन पर SMS ऑप्शन खोलें।
स्टेप 2: फिर स्टूडेंट्स को RJ10 स्पेस ROLL NUMBER टाइप करके भेजना होगा।
स्टेप 3: टाइप किए गए मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेजें।
स्टेप 4: इतना करते ही रिजल्ट आपके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा।
Digilocker के जरिए RBSE Class 10th Result 2026 कैसे देखें?
- RBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट DigiLocker के जरिए देखने के लिए सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पेज पर साइन अप करें।
- इसके बाद जरूरी डिटेल्स भरें।
- अब Board of Secondary Education, Rajasthan चुनें।
- Class 10 result चुनें।
- अपनी सभी जानकारी (Credentials) डालें।
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।