Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अब बेसब्री अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और अब बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर सकता है। 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 के बीच लगभग 10 लाख छात्रों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी थी। कई मीडिया रिपोर्ट में राजस्था बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 20 मार्च को आने की खबर दी जा रही है। इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड आज रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा कर सकता है।
