Rajasthan Board 10th Topper List 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी! 94.23% छात्रों ने मारी बाजी, जानें- कौन बने टॉपर, देखें- नाम और मार्क्स

Rajasthan Board 10th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। RBSE 10वीं कक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा 5वीं-8वीं के भी नतीजे आज ही जारी किए गए हैं। RBSE कक्षा 10वीं के कुल 94.23% छात्रों ने परीक्षा पास की है

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Board 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है

RBSE Board 10th Result 2026 OUT: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट आज यानी मंगलवार (24 मार्च 2026) को जारी कर दिया। इस साल का कुल पासिंग प्रतिशत 94.23% रहा है। छात्र अब RBSE की आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस एग्जाम में करीब 10.68 लाख (10,68,078) से अधिक छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद अब RBSE स्कूलों को मूल मार्कशीट भेजेगा। छात्रों को उन्हें अपने-अपने संस्थानों से जाकर लेना होगा।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री एवं बोर्ड प्रमुख की उपस्थिति में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑनलाइन रिजल्ट की घोषणा होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं rajresults.nic.in पर एक्टिव हो गया है।


किसने किया टॉप?

राजस्थान 10वीं बोर्ड के नतीजों में एक बार फिर बेटियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक छात्राओं का सफलता प्रतिशत 94.20% है। जबकि छात्रों का पासिंग प्रतिशत 93.63% रहा। इस बार उम्मीद है कि राजस्थान बोर्ड बोर्ड परीक्षाओं में टॉप 100 छात्रों की लिस्ट भी जारी करेगा। अब तक, राजस्थान बोर्ड केवल टॉप 3 छात्रों के नाम ही जारी करता रहा है। टॉपर्स की लिस्ट जल्द ही जारी होने वाला है।

कैसे ऑनलाइन चेक करें राजस्थान 10वीं का रिजल्ट?

- राजस्थान 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद उसे चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

- फिर BSER 10th scorecard 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करें।

- इतना करते ही BSER क्लास 10वीं का स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिख जाएगा।

- RBSE 10वीं का स्कोरकार्ड PDF सेव कर लें। साथ ही उसकी एक हार्ड कॉपी भी डाउनलोड कर लें।

- RBSE 10वीं स्कोरकार्ड 2026 PDF में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषय-वार अंक, पासिंग प्रतिशत, पास होने का स्टेटस और दूसरी डिटेल्स शामिल होंगी।

SMS के जरिए RBSE क्लास 10th का रिजल्ट कैसे देखें?

स्टेप 1: SMS के जरिए रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल फोन पर SMS ऑप्शन खोलें।

स्टेप 2: फिर स्टूडेंट्स को RJ10 स्पेस ROLL NUMBER टाइप करके भेजना होगा।

स्टेप 3: टाइप किए गए मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेजें।

स्टेप 4: इतना करते ही रिजल्ट आपके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा।

Digilocker के जरिए RBSE Class 10th Result 2026 कैसे देखें?

- RBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट DigiLocker के जरिए देखने के लिए सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट पर जाएं।

- फिर पेज पर साइन अप करें।

- इसके बाद जरूरी डिटेल्स भरें।

- अब Board of Secondary Education, Rajasthan चुनें।

- Class 10 result चुनें।

- अपनी सभी जानकारी (Credentials) डालें।

- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।

 Rajasthan Board 10th Result 2026 Live

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।