Get App

Rajasthan Board 12th Result 2026: कल सुबह 10 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट कल, 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे घोषित करेगा। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदान दिलावर करेंगे। छात्र रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 4:15 PM
Rajasthan Board 12th Result 2026: कल सुबह 10 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Rajasthan Board 12th Result 2026: रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की संभावना रहती है Rajasthan Board 12th Result 2026: रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की संभावना रहती है

 

राजस्थान बोर्ड 12वीं (सिनियर सेकंडरी) परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्र और अभिभावक अब अपने रिजल्ट के लिए तैयार हो जाएं। इस साल कक्षा 12 का रिजल्ट 30 मार्च 2026, सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। इसे शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदान दिलावर उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से जारी करेंगे। इस अवसर पर बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर शक्ति सिंह राठौर और अजमेर बोर्ड कार्यालय के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौर भी मौजूद रहेंगे। रिजल्ट के साथ ही छात्रों के सपनों की राह साफ होगी और आगे की पढ़ाई या करियर की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

सभी स्ट्रीम- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स- के छात्रों का रिजल्ट एक साथ घोषित होगा। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, या rajasthan.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के बाद, अगर कोई छात्र अपने अंक से असंतुष्ट हो, तो रि-चेकिंग या रि-एवाल्यूएशन के लिए आवेदन भी कर सकता है।

सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें