RBSE 10th Toppers Prize List: राजस्थान बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आज 01 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में नतीजे घोषित किए गए। इसके साथ ही राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। बोर्ड ने इस साल परीक्षा परिणामों में कई बदलाव किए हैं। इस साल तीन टॉपर के बजाए बोर्ड ने टॉप 100 की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। हालांकि इस साल बोर्ड ने 10वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि की रकम घटा दी है। वहीं, राजस्थान बोर्ड में 10वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को कई सौगातों प्रदान की जाएंगी।
घटाई गई टॉपर्स की इनाम राशि
हर साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर 70% और राज्य स्तर पर कम से कम 75% नंबर वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप और कैश प्राइज दिया जाता है। लेकिन हाल ही में सरकार ने इनाम राशि में बड़े बदलाव किए हैं।
इंदिरा प्रियदर्शिनी/पद्माक्षी पुरस्कार
इस योजना का नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी से बदलकर पद्माक्षी कर दिया गया है। इस योजना के तहत कटौती के बाद दी जाने वाली नकद राशि इस प्रकार है-
ऑफिशियल वेबसाइट शाला दर्पण के अनुसार, इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग से आने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को 50,000 रुपये नकद राशि और सर्टिफिकेट दिया जाता है।
आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EBC) प्रोत्साहन योजना
यह आर्थिक पिछड़ा वर्ग के होनहार छात्रों के लिए केंद्र सरकार की योजना है। इसके तहत मेरिट लिस्ट में आने वाले स्टूडेंट्स को 15000 रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। 8 लाख से कम आय वाले परिवारों के मेधावी छात्र इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्हें राजस्थान सिंगल साइन ऑन (SSO) पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होता है।
एकल पुत्री/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना
इस योजना के तहत राजस्थान बोर्ड में 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट में आने वाली एक बेटी या दो बेटियों को 3100 रुपये (कक्षा 10वीं) लेकर 51000 रुपये (कक्षा 12वीं) तक की नकद राशि दी जाती है। छात्रों को इसके लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई करना होता है।
गार्गी पुरस्कार/बालिका पुरस्कार
राजस्थान में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक नंबर लाने वाली छात्रों को गार्गी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता है। 10वीं की लड़कियों को 3000 रुपये और 12वीं की लड़कियों को 5000 रुपये मिलते हैं। इसके ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण वेबसाइट से होते हैं। वेबसाइट पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मार्कशीट अपलोड करके आवेदन किया जा सकता है।