Get App

Rajasthan Board Result March 2026: 10वीं में इस बार से लागू होगा ‘बेस्ट ऑफ 2 अटेंप्ट’, 01 अप्रैल से शुरू हो जाएगा नया सत्र

Rajasthan Board Result March 2026: राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए एक ओर जहां रिजल्ट का इंतजारी का समय है। वहीं, दूसरी ओर बोर्ड अब अगले सत्र की तैयारियों में भी जुट गया है। इसी क्रम में बोर्ड अगले सत्र से बेस्ट ऑफ 2 अटेंप्ट की व्यवस्था लागू कर सकता है। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2026 पर 1:40 PM
Rajasthan Board Result March 2026: 10वीं में इस बार से लागू होगा ‘बेस्ट ऑफ 2 अटेंप्ट’, 01 अप्रैल से शुरू हो जाएगा नया सत्र
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी होगा।

Rajasthan Board Result March 2026: राजस्थान बोर्ड के सभी छात्रों के लिए ये जरूरी अपडेट है। खासतौर से उन छात्रों के लिए, जो 2026-27 के शैक्षिक सत्र में 10वीं कक्षा में जाएंगे। इन छात्रों के लिए बोर्ड ने दो बहुत अहम फैसले लिए हैं, जिन पर प्राथमिक सहमति बन चुकी है। सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद इन्हें लागू भी किया जा सकता है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने इस साल से 10वीं कक्षा में सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। साथ ही, बोर्ड अब 10वीं कक्षा के लिए बोर्ड ‘बेस्ट ऑफ टू अटेंप्ट’ का नया सिस्टम लागू करने पर विचार कर रहा है। आरबीएसई के अनुसार, इसकी शुरुआत 2027 के सत्र से हो सकती है।

क्या है ‘बेस्ट ऑफ टू अटेंप्ट’ सिस्टम?

आरबीएसई इस साल से साल में 2 बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें पहले की सत्र की परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में होगी। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस से होंगी। पहले सत्र की परीक्षा देने वाले छात्र दूसरे चरण में अधिकतम 3 विषयों में अपने अंक सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं। साथ ही, पहला सत्र पूरी तरह से मिस करने वाले छात्र दूसरे सत्र में होने वाली बोर्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक वैलिड मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी का अप्रूवल लेना होगा। दोनों ही प्रयासों के लिए परीक्षा फीस में कोई बदलाव नहीं होगा। बोर्ड के ‘बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट’ फार्मूले के तहत दोनों प्रयासों में से जिसमें भी बेहतर नंबर आए हैं, उसी के नंबर फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे।

इस साल मार्च में ही आ रहा है 10वीं का रिजल्ट

इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी होगा। इससे पहले बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का दावा किया था। लेकिन लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण अब परिणाम 23 मार्च को जारी किए जा रहे हैं। आरबीएसई ने इस बार जल्द रिजल्ट घोषित करने के लिए 35 हजार शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लगाया था। सभी विषयों के अंक पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद डेटा को फर्म को भेजा गया है। इसके बाद फाइनल चेकिंग करने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

01 अप्रैल से शुरू हो जाएगा नया सत्र

सब समाचार

+ और भी पढ़ें