Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी (Pre DElEd) परीक्षा 2026 में शामिल 4.97 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। परिणामों की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) में की। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.बीएल वर्मा भी मौजूद रहे। सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।
इस परीक्षा में मुस्कान चौधरी को पहला स्थान मिला है। वहीं, अजमेर की चंचल वैष्णव दूसरे और भीलवाड़ा के त्रिलोक बैरागी तीसरे स्थान पर रहे। वीएमओयू की ओर से पहले ही बताया गया था कि 10 जून को राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 6,05,242 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 4.97 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे।
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 20 मई 2026 को राज्य के 41 जिलों में बने 1774 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के मकसद से पहली बार 887 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की एआई सॉफ्टवेयर से निगरानी की गई। यह परीक्षा ओएमआर आधारित थी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया गया था।
ऐसे करें प्री डीएलएड रिजल्ट चेक
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जारी हो गया है। अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं :
सफल उम्मीदवार अब काउंसलिंग की करें तैयारी
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड के नतीजे घोषित होने के बाद अब जल्द ही एडमिशन के लिए काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण शुरू होने के बाद इसके लिए आवेदन करना होगा। राजस्थान प्री डीएलएड में काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी।