राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 (Rajasthan JET Result 2025) की राह देख रहे उम्मीदवारों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। इसके तहत प्री-पीजी/पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा दी थी। इसके नतीजे आज जारी होने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है अब इसकी घोषणा 31 जुलाई को की जाएगी। राजस्थान जेईटी की तरफ से ये जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर नोटिस के जरिए दी गई है। राजस्थान JET परीक्षा 29 जून 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे के बीच आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इसके नतीजों का बेसब्री इंतजार कर रहे थे।
