CBSE Class 10th-12th Supplementary Result 2025 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले लाखों छात्र बेसब्री से अब नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा बोर्ड ने अभी तक CBSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी नहीं किया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने के बाद रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट cbseresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 22 जुलाई को कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त कर ली है। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अब परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई, 2025 को और कक्षा 12वीं की परीक्षा 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी।
अधिकांश विषयों के पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और कुछ अन्य सब्जेक्ट के पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किए गए थे। 2025 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024-25 की बोर्ड परीक्षा के सिलेबस के आधार पर ली गई थी।
अब सभी को CBSE Board Compartment Result 2025 का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र केवल मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ही वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे जारी होने के बाद आपके स्कूल में भेज दी जाएगी।
कब है जारी होने की उम्मीद?
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 13 मई, 2025 को घोषित किए गए। कक्षा 12वीं में 17.04 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 16.92 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 14.96 लाख छात्र पास हुए, जिससे कुल पासिंग प्रतिशत 88.39% पर पहुंचा। इसके अलावा कक्षा 10वीं में 23.85 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 23.71 लाख छात्र एग्जाम में शामिल हुए।
इनमें से 22.21 लाख छात्र पास हुए और कुल पासिंग प्रतिशत 93.66% रहा। पिछले साल CBSE कक्षा 10वीं के कंपार्टमेंट के परिणाम 5 अगस्त को घोषित किए गए थे। जबकि 2023 में सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 4 अगस्त को जारी किए गए। 2022 में सीबीएसई कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट एग्जाम का परिणाम 9 सितंबर को घोषित किया गया था। ऐसे में अनुमान है कि इस बार भी CBSE Board Compartment Result 2025 अगस्त के पहले सप्ताह में जारी हो जाएगा।
CBSE Supplementary Result 2025 कैसे चेक करें?
स्टेप 1- सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद होम पेज पर 'Supplementary Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपनी क्लास (10वीं या 12वीं) चुनें।
स्टेप 4- फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5- अब submit बटन पर क्लिक करें। इतना करते ही आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट को PDF में सेव करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।