Ram Navami School Holidays 2026: राम नवमी हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। माना जाता है कि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इसी के प्रतीक के रूप में हर साल ये पर्व मनाया जाता है। इस साल राम नवमी का त्योहार गुरुवार, 26 मार्च, 2026 को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर, देश भर के कई राज्यों में स्कूल बंद रहने की उम्मीद है क्योंकि राम नवमी को गजटेड छुट्टी के तौर पर मनाया जाता है। राम नवमी पर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान और कुछ सरकारी ऑफिस बंद रहते हैं।
