RBSE 10th, 12th result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। इस साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 19 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। परीक्षा के बाद अब छात्र बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि RBSE के रिजल्ट जारी होने बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
हर साल RBSE के नतीजे बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करके घोषित करता है। उस प्रेस वार्ता में ये बताया जाता है कि इस वर्ष कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत कितना है, नतीजों में मेल या फीमेल किसने बारी मारी है साथ ही जिलेवार परिणाम बताए जाते है। RBSE टॉपर्स की सूची भी साझा करत है।
RBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे कब आ सकते है?
साल 2024 में कक्षा 10 या मैट्रिक परीक्षा के नतीजे 29 मई को शाम 5:00 बजे घोषित किए गए थे, वहीं कक्षा 12 या इंटरमीडिएट के नतीजे 20 मई को दोपहर 12:15 बजे जारी किए गए थे। इस साल भी इन्हीं तारीखों के आस पास नतीजे आने की उम्मीद है। हालांकि, RBSE 10वीं और 12वीं के परिणाम किस डेट को आएंगे इसकी कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं है।
RBSE कक्षा 10 और 12 के नतीजे कैसे देखें?
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए।
चरण 2: होम पेज पर 'RBSE 12वीं परिणाम 2025' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: RBSE रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
चरण 4: 'सबमिट' पर क्लिक करें।
चरण 5: स्कोरकार्ड आपने स्क्रीन पर आ जाएगा। स्कोरकार्ड को डाउनलोड या फिर प्रिन्ट भी किया जा सकता है।
RBSE कक्षा 12वीं का स्कोरकार्ड SMS के माध्यम से कैसे देखें?
RBSE कक्षा 12वीं का परिणाम SMS के माध्यम से भी देखा जा सकता है। इसके लिए इन चरणों का पालन करना होगा-
चरण 2: आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को RJ12A (अपना रोल नंबर) टाइप करना होगा और इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा।
साइंस स्ट्रीम के छात्रों को RJ12S (आपका रोल नंबर) टाइप करना होगा और इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा।
कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों को RJ12C (आपका रोल नंबर) टाइप करना होगा और इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा
चरण 3: उम्मीदवार को उसी मोबाइल नंबर पर RBSE 12वीं का परिणाम प्राप्त होगा।