Get App

RBSE 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी होगा राज्स्थान बोर्ड का 10वीं कक्षा का नतीजा, आधिकारिक वेबसाइट पर होगा जारी

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट की तारीख बता दी है। परीक्षा देने वाले छात्रों का अपने नतीजों का इंतजार 20 मार्च को खत्म हो सकता है। नतीजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आइए जानें नतीजे देखने के लिए क्या करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 10:26 AM
RBSE 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी होगा राज्स्थान बोर्ड का 10वीं कक्षा का नतीजा, आधिकारिक वेबसाइट पर होगा जारी
आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं कक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट के रूप में जारी किया जाएगा।

RBSE 10th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) ने10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करने की तारीख बता दी है। बोर्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि आरबीएसई 10वीं कक्षा के नतीजे 20 मार्च तक घोषित कर दिए जाएंगे। आरबीएसई से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से देख सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं कक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट के रूप में जारी किया जाएगा, जिसे छात्रे के उपयोग के लिए डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें आरबीएसई 10वीं कक्षा 2026 की परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। इस साल राजस्थान बोर्ड की मैट्रिक (10वीं कक्षा) परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। आरबीएसई की मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि, न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को RBSE 10th supplementary exams 2026 में बैठने का मौका दिया जाएगा।

आरबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम 2026 देखने के लिए, छात्रों को लॉगिन विंडो पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 20 मार्च को परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि उन्होंने परिणाम जारी होने के लिए किसी निश्चित समय की पुष्टि नहीं की है। समझा जा रहा है कि 10वीं कक्षा के नतीजे 20 मार्च 2026 दोपहर के आसपास प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जा सकते हैं।

पिछले साल, आरबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट 28 मई 2025 को शाम 4:00 बजे घोषित किया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 10,71,460 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 10,16,963 छात्र परीक्षा में पास हुए, और कुल पास प्रतिशत 93.60% दर्ज किया गया था।

आरबीएसई रिजल्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें