TANCET, CEETA PG 2026: कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

अन्ना यूनिवर्सिटी ने TANCET 2026 और CEETA PG 2026 की रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। उम्मीदवार 16 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 11:14 PM
Story continues below Advertisement
इस एग्जाम में आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल रखी गई है

अन्ना यूनिवर्सिटी ने तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET) 2026 और कॉमन इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट एंड एडमिशन (CEETA) PG 2026 की रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कल से होगी। उम्मीदवार 16 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस एग्जाम में आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल रखी गई है।

कितनी है आवेदन शुल्क

TANCET MBA और MCA के लिए तमिलनाडु के अनुसूचित जाति (SC), स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस (SCA) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपये तय की गई है। वहीं CEETA PG परीक्षा के लिए तमिलनाडु के आवेदकों को 900 रुपये और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 1800 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।


कब होगा एग्जाम

TANCET परीक्षा के जरिए तमिलनाडु में स्थित अन्ना यूनिवर्सिटी के विभागों, कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेज, अन्नामलाई यूनिवर्सिटी, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के साथ-साथ सेल्फ-फाइनेंसिंग संस्थानों में MBA और MCA कोर्स में दाखिला दिया जाता है। इसमें एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 9 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं CEETA PG एग्जाम के माध्यम से M.E., M.Tech., M.Arch. और M.Plan. जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन मिलता है, जिसका आयोजन 10 मई को किया जाएगा।

कैसे करें इसके लिए आवेदन

इन आसान स्टेप की मदद से करें आवेदन

स्टेप 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाएं।

स्टेप 2. रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद उस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 3. इसके बाद अपने अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

स्टेप 4. अपनी पर्सनल डिटेल्स और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सही तरीके से भरें।

स्टेप 5. गाइडलाइन के मुताबिक अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

स्टेप 6. फॉर्म में भरी सभी जानकारी चेक करने के बाद अपना आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 7. इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें।

स्टेप 8. भविष्य के लिए भरे हुए फॉर्म और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।