RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) के लिए 2025-26 का इतिहास में दर्ज होगा। आरबीएसई 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट मात्र 25 दिनों के भीतर जारी कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करेगा। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले लगभग 10 लाख छात्र टकटकी लगाए घड़ी के 1 बजाने का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड भी पूरी मुस्तैदी के साथ निर्धारित समय पर छात्रों का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में लगा हुआ है।
बता दें, सोमवार को बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 24 मार्च, 2026 को दोपहर 01 बजे 10वीं कक्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की घोषणा की थी। मगर, इससे पहले कई बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने की तारीखें आई थीं। लेकिन परिणाम जारी न होने से छात्रों काफी मायूस थे।
कई बार टली रिजल्ट की तारीख
राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर पिछले कुछ दिनों से संशय की स्थिति बनी हुई थी। बोर्ड ने शुरुआत में 20 मार्च तक परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कुछ वजहों के चलते इसे टालना पड़ा। इसके बाद बच्चों को 23 मार्च को रिजल्ट मिलने की उम्मीद थी, लकिन इस दिन भी किसी कारण वश नहीं आ सका। जिसके बाद बोर्ड ने एक्स पर आज यानी 24 मार्च को रिजल्ट जारी होने की खुशखबरी दी।
25 दिन, 35,000 शिक्षक और रॉकेट की स्पीड से मूल्यांकन
अब तक मई-जून या जुलाई में आते थे नतीजे
वर्षवार रिजल्ट की तारीखें
परीक्षा वर्ष रिजल्ट जारी होने की तारीख
जल्दी रिजल्ट से छात्रों को होगा ये फायदा
रिजल्ट जल्दी आने का सबसे बड़ा फायदा छात्रों को ही मिलने वाला है। मार्च में ही रिजल्ट आ जाने से छात्रों को आगे की पढ़ाई की योजना तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। 10वीं कक्षा का परिणाम समय से जारी होने के बाद 11वीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया भी समय से पूरी होगी और आगे का सत्र भी सही समय से चलेगा।