RBSE Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले बोर्ड ने 12वीं कक्षा की दो परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12वीं के 2 पेपर के समय में बदलाव किया गया है। ये विषय 12वीं कक्षा के कंप्यूटर साइंस इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस और चित्रकला हैं। इनकी परीक्षा 17 फरवरी और 24 फरवरी को होनी है। पहले ये परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में होनी थी, मगर अब ये दोपहर में होंगी। बोर्ड सचिव ने कहा कि 17 और 24 फरवरी को केंद्र पर क्षमता से ज्यादा छात्रों के परीक्षा देने आने की जानकारी मिली थी। इसकी जांच कराई गई और फिर परीक्षा का समय बदला गया है।
