RBSE class 5th and 8th result 2026 today: राजस्थान बोर्ड आज, 24 मार्च को 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 की भी घोषणा करने जा रहा है। पहले दोपहर 01 बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद, उसी दिन 10-20 मिनट के बाद 5वीं और 8वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर भी जारी हो जाएगा। कल हुई राजस्थान बोर्ड के उच्च अधिकारिकारिकयों की बैठक के बाद दी गई जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और रिजल्ट जारी होने के लिए तैयार हैं। इससे पहले, बोर्ड ने तारीख और समय की पुष्टि नहीं की थी।
