RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए आज, 24 मार्च, 2026 बड़ा और महत्वपूर्ण दिन है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) से सेकेंडरी (10वीं) की परीक्षा देने वाले छात्रों का अपने बोर्ड परिणाम का इंतजार आज पूरा हो जाएगा। आरबीएसई 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 आज दोपहर 01 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजे आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड पहली बार मार्च में बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा करने जा रहा है। देश के इस बोर्ड के परिणाम अब तक मई में जारी होते रहे हैं। इस बार आरबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थीं। लगभग 10.68 लाख छात्र-छात्राओं ने राजस्थान बोर्ड से इस शैक्षिक सत्र में 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। कल राजस्थान बोर्ड की उच्चाधिकारियों की बैठक के बाद बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 01 बजे अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने कहा कि आंसर शीट का मूल्यांकन समय पर हो गया है और वह रिजल्ट घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हर साल की तरह रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ जाता है। इस वजह से साइट की स्पीड धीमी हो जाती है और छात्रों को परिणाम देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनाकर वे रिजल्ट देख सकते हैं।
आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट्स
rajeduboard.rajasthan.gov.in
वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल न रही हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
DigiLocker से भी देख सकते हैं रिजल्ट