RRB Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस साल रेलवे में बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड इस साल रेलवे में करीब 50 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकालेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड इस वित्तीय वर्ष में 50,000 से अधिक पदों पर भर्तियां करने की योजना बनाई है। रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने साल 2025-26 की शुरुआत में ही 9,000 से ज्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दे दिए हैं।
