Get App

RSKMP Board 5th 8th Result 2026: आज 11.30 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित होगा 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

RSKMP Board 5th 8th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड आज 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। आरएसकेएमपी का रिजल्ट आज दिन में 11.30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आइए जानें दोनों कक्षाओं के छात्र अपना रिजल्ट कैसे देखें और मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 12:11 PM
RSKMP Board 5th 8th Result 2026: आज 11.30 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित होगा 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट
आरएसकेएमपी का रिजल्ट आज दिन में 11.30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

RSKMP Board 5th 8th Result 2026: राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश के 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज बेहद अहम दिन है। वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक घोषणा के अनुसार, आरएसकेएमपी के कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट 25 मार्च, 2026 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे। बता दें, पहले दोनों कक्षाओं का परिणाम दिन में 11.30 बजे घोषित करने की जानकारी दी गई थी। लेकिन, बाद में किन्हीं कारणों से परिणाम जारी होने का समय बदल दिया गया है।

रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र और उनके अभिभावक लिंक एक्टिवेट होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। दोनों कक्षाओं का रिजल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MPBSE) और राज्य शिक्षा केंद्र के ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में देरी से बचने के लिए अपने रोल नंबर या समग्र ID तैयार रखें।

मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट आज 1.30 बजे

वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक घोषणा के अनुसार, 5वीं और 8वीं कक्षा के सालाना परीक्षा रिजल्ट 25 मार्च, 2026 को सुबह 1:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। मूल्यांकन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, और रिजल्ट अब घोषणा के लिए तैयार है। बता दें, पिछले साल दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 28 मार्च को घोषित किया गया था। लेकिन, इस साल, बोर्ड ने उन्हें थोड़ा पहले जारी करने का फैसला किया है।

यहां चेक करें 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट

एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपना परिणाम इन ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें