SBI PO Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा के लिए कभी भी एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2, 4 और 5 अगस्त, 2025 को SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित करेगा। एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी होने की उम्मीद है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कॉल लेटर जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में उपलब्ध होंगे। जिन उम्मीदवारों ने SBI PO भर्ती के लिए अप्लाई किया है वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर समय-समय पर अपडेट देखते रहें।
प्रीलिम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें कि एसबीआई पीओ प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक शिफ्ट में निर्धारित होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पीओ के कुल 541 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रीलिम्स परीक्षा के बाद SBI PO परिणाम अगस्त या सितंबर में घोषित होने की संभावना है। पास होने वाले उम्मीदवारों को अगस्त या सितंबर में SBI PO मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जबकि मेन परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के परिणाम सितंबर या अक्टूबर में घोषित किए जाएंगे। आखिरी चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप अभ्यास और इंटरव्यू अक्टूबर या नवंबर में आयोजित किए जाएंगे।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरना है। इनमें 500 नियमित और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं। एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंड होते हैं। यह पेपर कुल 100 अंकों का होता है। इसे 60 मिनट में पूरा करना होता है। प्रत्येक खंड के लिए 20 मिनट आवंटित होते हैं।
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं। प्रारंभिक परीक्षा केवल अर्हक होती है। अर्थात अंतिम चयन में इसके अंकों पर विचार नहीं किया जाता है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कट-ऑफ को पार करना होगा।
एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1: सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब Careers सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3: फिर 'Current Openings' टैब खोलें।
स्टेप 4: 'Probationary Officers Recruitment' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
चरण 6: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 7: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।