Chhattisgarh School Holiday Calendar: छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2025-26 एकेडमिक ईयर के लिए स्कूल हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दी है। यह हॉलिडे कैलेंडर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमें पूरे साल की प्रमुख छुट्टियों की लिस्ट होती है। इस सेशन में कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिसमें दशहरा और दिवाली की छुट्टियां भी शामिल हैं। साथ ही समर और विंटर वेकेशन शामिल हैं।
अक्टूबर 2025 छात्रों के लिए त्योहारों और छुट्टियों वाला महीना होगा। देश भर के स्कूल और कॉलेज दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण कई दिनों तक बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ में दशहरा के अवसर पर कुल छह दिन स्कूल बंद रहेंगे। ये छुट्टियां 29 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर, 2025 तक रहेंगी।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा त्योहार को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को है। इस बार यह गांधी जयंती की राष्ट्रीय छुट्टी वाले दिन पड़ रहा है। इस लिए इस बार एक साथ ही मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियां 20 से 25 अक्टूबर, 2025 तक कुल छह दिनों के लिए रहेंगी। दिवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसके बाद 26 अक्टूबर, 2025 को रविवार को वकली छुट्टी होगी। फिर स्कूल 27 सितंबर, 2025 को सोमवार को खुलेंगे।
विंटर वेकेशन इस साल बाद में, 22 से 27 दिसंबर (छह दिन) तक शुरू होगा। फिलहाल, ये स्कूल छुट्टियां केवल छह दिनों के लिए दी गई हैं। लेकिन मौसम के आधार पर इन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान बच्चों को क्रिसमस की छुट्टी भी मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में समर वेकेशन 1 मई से 15 जून, 2026 तक रहेगा। अगले समर में स्कूल कुल 46 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इस लंबी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान, छात्र यात्रा करने से लेकर अपना सिलेबस पूरा करने तक, कई तरह के महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। मौसम के आधार पर ये छुट्टियां बढ़ या घट भी सकती हैं।