Credit Cards

Sarkari Naukri 2025: बिहार में स्टेनोग्राफर के 453 पदों पर निकली भर्ती! 80,000 रुपये से अधिक होगी सैलरी

Bihar Sarkari Naukri 2025 News: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 सितंबर, 2025 से शुरू होगा। शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर, 2025 है

अपडेटेड Sep 22, 2025 पर 10:38 PM
Story continues below Advertisement
Bihar Government Job: इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली है

Bihar Stenographer Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले स्टेनोग्राफर के 453 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 25 सितंबर से आवेदन शुरू होगा। इसमें न्यूनतम सैलरी 25,500 रुपये प्रति महीने से लेकर अधिकतम 81,100 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर स्टेनोग्राफर/स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 सितंबर, 2025 से शुरू होगा। शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 432 खाली पदों पर भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

12वीं पास होना चाहिए।

हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग और कंप्यूटर में जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा


न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष

अधिकतम उम्र: 37 साल

(उम्र की गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी।

स्किल टेस्ट भी होगा।

एग्जाम डिटेल्स

 150 सवाल पूछे जाएंगे।

प्रत्येक सही जवाब के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।

प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

एग्जाम की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।

परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

पदों के अनुसार सैलरी 25,500 से 81,100 रुपये प्रति माह होगी।

साथ ही अन्य भत्ते भी दिए किए जाएंगे।

कैटेगरी वार भर्ती डिटेल्स

अनरिजर्व्ड: 40%

पिछड़ा वर्ग: 36.5%

अन्य पिछड़ा वर्ग: 34%

अनुसूचित जाति/जनजाति: 32%

महिला: 32%

दिव्यांग: 32%

कैसे करें अप्लाई?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाएं।

फिर होमपेज पर दिए गए apply tab पर क्लिक करें।

अब रजिस्टर करें और फॉर्म भरें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।