UP Board परीक्षा में राज्य के खिलाड़ी छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

UP Board राज्य के उन छात्रों को परीक्षा में कम नंबर आने पर बोनस अंक देने पर विचार कर रहा है, जिनका खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस संबंध में एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। अगर मंजूर हुआ, तो कुछ नियम और शर्तें पूरे करने वाले राज्य के ढेरों छात्रों को इसका फायदा मिल सकता है

अपडेटेड May 15, 2026 पर 12:47 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड के सेक्रेटरी भगवती सिंह ने कहा कि नया सिस्टम राज्य सरकार से मंज़ूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा।

UP Board Exam Rules: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने राज्य के खिलाड़ी छात्रों के लिए अहम कदम उठाते हुए एक प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। इस प्रस्ताव को अगर सरकार की मंजूरी मिलती है, तो ये राज्य के ढेरों छात्रों के लिए राहत की खबर होगी। प्रमुख राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले 10वीं-12वीं कक्षा के छात्र कई बार बोर्ड परीक्षा में पिछड़ जाते हैं। यूपी बोर्ड ने राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी छात्रों को 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं में 5 से 20 बोनस अंक देने का प्रस्ताव तैयार किया है।

सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर 5 से 20 तक अतिरिक्त अंत दिए जा सकते हैं। यह प्रस्ताव फिलहाल राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है और शासन से अनुमति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। बोर्ड के सेक्रेटरी भगवती सिंह ने कहा कि नया सिस्टम राज्य सरकार से मंज़ूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा।

क्या है ये नई नीति : बोनस अंकों का वितरण

छात्रों को उनके खेल स्तर और उपलब्धि के आधार पर अंक दिए जाएंगे

खेल का स्तर उपलब्धि/भागीदारी प्रस्तावित बोनस अंक

राज्य स्तर (State Level) प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान 5 अंक


राष्ट्रीय स्तर (National Level) केवल भागीदारी (Participation) 7 अंक

राष्ट्रीय स्तर (National Level) प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान 10 अंक

अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) केवल भागीदारी (Participation) 15 अंक

अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान 20 अंक

नई नीति के नियम और शर्तें

ग्रेस मार्क्स के रूप में उपयोग : यदि कोई छात्र किसी विषय में फेल हो रहा है, तो इन बोनस अंकों का उपयोग अधिकतम दो विषयों में उसे पास कराने के लिए 'ग्रेस मार्क्स' के तौर पर किया जा सकता है।

पात्रता : यह लाभ SGFI (School Games Federation of India), NCC, स्काउट्स और गाइड्स की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को मिलेगा।

प्रमाण पत्र की वैधता : खेल प्रमाण पत्र परीक्षा वर्ष में 31 जनवरी तक या उससे पहले जारी होना चाहिए।

ज्यादा सर्टिफकेट पर सर्वाधिक नंबर वाला मान्य होगा : यदि किसी छात्र के पास एक से अधिक प्रमाण पत्र हैं, तो केवल उस प्रमाण पत्र पर विचार किया जाएगा जिसमें सबसे अधिक अंक मिल रहे हों।

कक्षा 9 और 11 का लाभ : कक्षा 9 और 11 में खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को भी इसका लाभ उनकी बोर्ड परीक्षाओं (10वीं और 12वीं) में मिलेगा।

मार्कशीट पर प्रभाव

10वीं कक्षा : बोनस अंक छात्र की मार्कशीट-सह-प्रमाण पत्र पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

12वीं कक्षा : ये अंक छात्र के कुल प्राप्तांक (Total Score) में जोड़ दिए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।