Tamil Nadu SSLC, HSC Supplementary Results 2025: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (TNDGE) जल्द ही तमिलनाडु कक्षा 10 (SSLC) और कक्षा 12 (HSC) की पूरक परक्षा 2025 के नतीजे जल्द जारी कर सकता है। ये रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परिणाम जुलाई 2025 के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है। छात्रों को अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए। बता दें कि जो स्टूडेंट मुख्य परिणाम में पास नहीं हो पाए थे, उन्हें अपने मार्क्स में सुधार के लिए पूरक परीक्षा देने का मौका मिलता है।
